Homeखबर स्तम्भSGFI के तहत आयोजित नेशनल खो खो प्रतियोगिता को लेकर टीम महाराष्ट्र...
SGFI के तहत आयोजित नेशनल खो खो प्रतियोगिता को लेकर टीम महाराष्ट्र रवाना
चतरा : SGFI के तत्वावधान में महाराष्ट्र में आयोजित तीन दिवसीय खो खो प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर चतरा की टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना हुई। कोल्हापुर में आयोजित यह प्रतियोगिता 10 से 13 जनवरी तक चलेगी। रवाना होने वाली झारखंड की टीम में चतरा इंदुमती टिबडेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के चार खिलाड़ी शामिल हैं। शामिल खिलाडियों में बहन अनुराधा कुमारी,मोनिका कुमारी गुप्ता,भैया आयुष कुमार एवं संदीप कुमार का नाम शामिल है जो झारखंड राज्य को प्रतिनिधित्व करेंगे।
सभी खिलाड़ी विद्यालय के शारीरिक खेल आचार्य संदीप कुमार के नेतृत्व में जा रहे हैं। बताते चलें कि चयनित उपरोक्त खिलाड़ी ब्लॉक,डिस्ट्रिक्ट और स्टेट में क्लीलीफाई करने के बाद SGFI के लिए चयनित किए गए है। जाने वाले दल को विद्यालय परिवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।