Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रशांत किशोर गिरफ्तार, सुबह 4 बजे उठा ले गई पटना पुलिस

प्रशांत किशोर गिरफ्तार, सुबह 4 बजे उठा ले गई पटना पुलिस

पटना : BPSC की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |

प्रशांत किशोर को कड़ी सुरक्षा में लेकर कई पुलिसकर्मी आगे बढ़े | वंदे मातरम के नारे प्रशांत किशोर के समर्थन में लगने लगे | वो पुलिसकर्मियों को कहते दिख रहे हैं कि आराम से उन्हें लेकर जाइए | प्रशांत किशोर को पटना के गांधी मैदान से जबरन हटाकर एम्बुलेंस से एम्स ले जाया गया था | बताया जा रहा है कि पुलिस की ये कार्रवाई सोमवार तड़के सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुई थी | बताया जा रहा है कि पुलिस के एक्शन के दौरान पीके अपने समर्थकों के साथ धरना स्थल पर सो रहे थे |एम्स के बाहर पीके के समर्थकों के साथ पुलिस की झड़प हो गई | समर्थकों का कहना है, प्रशांत किशोर बिहार के छात्रों के लिए लड़ रहे थे | सरकार इस एकता से डरती है उनके खिलाफ शारीरिक हिंसा निंदनीय है | वहीं, झड़प के बाद प्रशांत किशोर को पुलिस AIIMS से निकालकर नौबतपुर ले गई | प्रशांत के समर्थकों के हंगामे को देखते हुए प्रशासन ने ये कदम उठाया |

RELATED ARTICLES

Most Popular