रांची : नए साल में LPG ग्राहकों के लिए राहतभरी खबर लेकर आई हैं | 1 जनवरी से 19 किलों वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14 रूपए 50 पैसे की गिरावट आई है, जो पूरे देश में लागू हुई हैं | हालांकि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं |
एलपीजी गैस सिलिंडर (14 किलों) के दाम में कोई बदलाव नहीं आया हैं | दिल्ली में 803 रूपए, कोलकाता में 829 रूपए, मुंबई में 802.50 रूपए और चेन्नई में 818.50 रूपए में यह सिलिंडर मिल रहा हैं | पटना में भी घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमत 892.50 रूपए बनी हुई हैं | रांची, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और बोकारो में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर 860.50 रुपए में मिल रहे हैं | जमशेदपुर या पूर्वी सिंहभूम जिले के उपभोक्ता को यही सिलेंडर 842.50 रुपए में ही मिल रहा है | चाईबासा में एक सिलेंडर के बदले आपको 843.50 रुपए देने होंगे | हजारीबाग और कोडरमा 2 ऐसे जिले हैं, जहां एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करने वालों को 14.2 किलो के सिलेंडर के लिए सबसे ज्यादा 862 रुपए चुकाने पड़ते हैं |