Friday, July 11, 2025
Homeखबर स्तम्भप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बेंगलुरु से रांची ए...

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बेंगलुरु से रांची ए पहुंचे

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बेंगलुरु से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन को देश के लिए एक बड़ी छाती बताते हुए कहा कि उनके जैसे इकोनॉमिस्ट बहुत ही कम होते हैं। वैश्विक महामारी जैसे संकटों से देश को उभारने में उनका अहम रोल रहा। इसके अलावा कई जनकल्याणकारी योजनाओं को भारत की जनता के लिए लाने का श्रेय भी उनको जाता है, इसमें मनरेगा, राइट टू एजुकेशन, राइट टू इंफॉर्मेशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।निश्चित तौर पर हमारे बीच एक विद्वान व्यक्ति नहीं रहे, आज उनके नहीं रहने से पूरे देश में शोक का माहौल उत्पन्न है उनके परिजनों को भगवान इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे।

RELATED ARTICLES

Most Popular