Monday, January 12, 2026
Homeखबर स्तम्भपूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

पूर्व PM मनमोहन सिंह का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। आपको बता दें कि तबीयत बिगड़ने के बाद आज शाम ही उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर यह जानकारी दी ” प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति आपकी सेवा के लिए धन्यवाद। देश में आपके द्वारा लाई गई आर्थिक क्रांति और प्रगतिशील बदलावों के लिए आपको हमेशा याद किया जाएगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular