Tuesday, January 27, 2026
Homeझारखंडपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 100वीं जयंती है।उनके जन्मशती को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में धूमधाम से मना रही है।तीन बार प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी का जन्म 25-12-1924 को ग्वालियर में हुआ था। इनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।वाजपेयी का 16 अगस्त 2018 में निधन हो गया था। 

उनकी प्रतिभा को पूरा देश मानता था।वाजपेयी जी कि हाजिरजवाबी के कायल विपक्षी भी थे।कई बार सदन में उनके हाजिरजवाबी पर विपक्ष हंसते भी और दांत भी सिकुड़ते थे।उनकी कविताओं को लोगों ने खूद सराहा। सादगी और विनम्र स्वभाव ऐसा की लोगों के दिलों में राज किया।

वाजपेयी जी वर्ष 1996 में पहली बार प्रधानमंत्री बने। यह कार्यकाल मात्र 13 दिन का ही रहा।दूसरी बार 19 मार्च, 1998 को प्रधानमंत्री बने और 22 मई, 2004 तक इस पर अपना कार्यकाल पूरा किया।पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने।आज का दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए एक तरह से सुशासन का अटल दिवस है।

RELATED ARTICLES

Most Popular