Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भविधायक विनोद सिंह ने की शिवांगी मंडपम का उद्घाटन

विधायक विनोद सिंह ने की शिवांगी मंडपम का उद्घाटन

गिरिडीह :  शिवांगी मंडपम का भव्य उद्घाटन माननीय बगोदर विनोद कुमार सिंह व पूर्व विधायक नागेंद्र महतो के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर  व दीप प्रज्वलित कर की गई।

आमंत्रित अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा इस तरह के भवन बन जाने से यहां  लोगों को वैवाहिक कार्यक्रम तथा अन्य समारोह के आयोजन करने में सहूलियत होगी। जहां पर आधुनिक सुविधाओ से सुसज्जित है।

वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि सरिया का अक्षय झील पूर्व से लोकप्रिय रहा है , लेकिन अब नए कलेवर से शिवांगी मंडपम के निमार्ण  होने से सरिया व आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर सरिया के पूर्व प्रमुख रामपति वर्मा, परमेश्वर मोदी, जयंत नंदी , सत्यदेव वर्मा,कांग्रेस के वरीय नेता नरेश वर्मा, बिरनी बीस सूत्री अध्यक्ष इतवारी महतो, सरिया सांसद प्रतिनिधि मनोज महतो, माले के प्रखंड सचिव भोला लाल मंडल, टेकलाल मंडल पूर्व मुखिया, केसोडीह के मुखिया के के वर्मा, जिम्मी चौरसिया, संजय मोदी,सोनू पांडेय ,गुलाब राम, अरविंद कुमार, रवि शंकर, हरिशंकर,प्रमोद मंडल, कुश कुशवाहा, कार्तिक मंडल, बलदेव प्रसाद, धर्मपाल महतो, समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश वर्मा ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन अरुण कुमार ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular