Friday, October 31, 2025
Homeखबर स्तम्भधनबाद में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

धनबाद में भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू

धनबाद सांसद कार्यालय में भाजपा के सदस्यता अभियान का प्रारंभ करते हुए सांसद ढुलू महतो ने कहा है कि भाजपा सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में मनाती है | यह पर्व पार्टी को जनता से सीधे जोड़ती है |

सदस्यता अभियान के तहत पूरे राज्य में बनाए गए 5,628 केंद्रों पर प्रदेश, जिला और मंडल इकाइयों के पदधारकों की मौजूदगी में एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई | प्रत्येक केंद्र पर सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन सदस्यता प्राप्त की | पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र धनवार के खोरो गांव में संगठन महापर्व के तहत बनाए गए केंद्र पर उपस्थित रहे | उन्होंने कहा कि लोग बड़े उत्साह के साथ इस अभियान में भागीदार बन रहे हैं |

RELATED ARTICLES

Most Popular