Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भनारायण सेवा समिति के द्वारा किया गया वस्त्र का वितरण

नारायण सेवा समिति के द्वारा किया गया वस्त्र का वितरण

मनिका :वंदे मातरम निष्काम कर्म योग की साधना।नारायण सेवा सहयोग समिति के द्वारा प्रखंड के राकींकला पंचायत के ग्राम नकटा मे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज के बीच में जरूरतमंदों को साड़ी धोती वस्त्र का वितरण किया गया। मौके पर समाजसेवी निर्दोष कुमार ने कहा कि  नारायण सेवा सहयोग समिति एवं वंदे मातरम निष्काम कर्म योग साधना के द्वारा लगातार गरीबों के बीच सेवा कार्य किया जा रहा है। वहीं निर्दोष कुमार ने रांकीकला के नकटा गांव में उपस्थित महिला पुरुष एवं बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया श्री कुमार ने बताया कि शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान हो जाता है वहीं ग्रामीणों को नशाखोरी से बचने का अपील किया।

मौके पर समाजसेवी निर्दोष कुमार, अभिषेक सोनी,  ग्राम नकटा के संजय भुइयां,पप्पू उरांव, कुलदीप उरांव, कमलेश भुइयां, प्रदीप भुइयां, समेत कई लोग  उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular