गिरिडीह, मनोज कुमार: नगर आवास विभाग और पर्यटक मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू गुरुवार को 1 बजे गिरिडीह स्थित बस स्टैंड रोड पर स्थित झामुमो जिला कार्यालय पहुंचे। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह और अन्य झामुमो नेताओं ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट किया।
मंत्री श्री सोनू ने कुछ समय तक झामुमो जिला कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं से बातचीत की और कई अहम मुद्दों पर मंत्रणा की। इस दौरान मंत्री ने कार्यकर्ताओं को उनकी सक्रियता के लिए सराहा और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।
इसके बाद, मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू झलकडीहा के लिए रवाना हो गए। इस संबंध में जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मंत्री और गिरिडीह के विधायक गांडेय के पूर्व विधायक स्वर्गीय सालखन सोरेन की पुण्यतिथि में शामिल होने के लिए गिरिडीह पहुंचे थे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
