Tuesday, May 5, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की विभागीय समीक्षा बैठक

रांची: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की विभागीय समीक्षा बैठक

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची स्थित पशुपालन भवन, हेसाग, सिंह मोड़ में विभागीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभागीय सभी पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान बीज वितरण को लेकर गहरी चर्चा की गई और केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में मडुआ उत्पादन वाले क्षेत्र के 1400 किसानों के बीच 3 हजार रुपये प्रति एकड़ की राशि वितरित करने की योजना पर भी विचार विमर्श हुआ। इस दौरान मंत्री शिल्पी तिर्की ने कहा, “हमारी पूरी नजर FPO (फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) पर है।” उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि लोहरदगा के FPO को 15 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है।

मंत्री ने आगे कहा कि किसानों के बीच बीज मुहैया कराना एक बड़ी चुनौती है। इसे हल करने के लिए सरकार मुख्यमंत्री बिजग्राम योजना के तहत 10 गांवों के साथ MOU कर रही है, जिससे किसानों को समय पर और उचित बीज उपलब्ध कराया जा सके।यह बैठक राज्य में कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाने और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु सरकार के प्रयासों की दिशा को स्पष्ट करती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular