Tuesday, May 5, 2026
Homeखबर स्तम्भराजधानी रांची: आजसू पार्टी की समीक्षा बैठक में हार और भावी रणनीति...

राजधानी रांची: आजसू पार्टी की समीक्षा बैठक में हार और भावी रणनीति पर मंथन

राजधानी रांची के हरमू स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति में केंद्रीय समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हाल ही में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर गहरी समीक्षा की गई और साथ ही भविष्य की रणनीति पर भी मंथन हुआ।

पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “हमारी पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए राज्य के 24 जिलों में प्रत्यक्ष रूप से जाकर लोगों से मिलकर चर्चा करेगी। इसके अलावा, पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे। हमारी बैठक और मंथन का दौर अभी जारी रहेगा, और हम राज्य व राज्यवासियों के हित में हमेशा सजगता के साथ खड़े रहेंगे।”

सुदेश महतो ने आगे कहा कि पार्टी अपने उद्देश्य को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में जनता से संवाद और संपर्क बढ़ाने के लिए कई कदम उठाएगी।वहीं, राजधानी रांची स्थित अपनी सरकारी आवास को खाली कराए जाने के विषय पर सुदेश महतो ने कहा, “यह कोई हमारे लिए विशेष बात नहीं है, यह एक सरकारी निर्णय है।”

इस बैठक में पार्टी की कार्यशैली और आगामी योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ, जिससे आने वाले समय में पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular