रांची : देवघर के लेवल-2 कोच दीपक कुमार ने पटियाला में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स कोचेज प्रोग्राम के तहत मिडिल और लांग डिस्टेंस कोर्स पूरा कर लेवल-3 कोच की परीक्षा पास कर ली है |
इस पूरे कोर्स में दीपक को जर्मनी के कोच गुंटर लांगे द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। दीपक कुमार ने सभी विषयों में शत- प्रतिशत मार्क्स लाकर लेवल 3 के लिए क्वालिफाई किया।एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़ेने उन्हें बधाई दी है।