Saturday, April 11, 2026
Homeझारखंडभारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वीं वर्षगांठ पर रांची के स्मार्ट सिटी...

भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वीं वर्षगांठ पर रांची के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन

  • झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
  • विशिष्ट अतिथियों ने मौसम विज्ञान विभाग की पत्रिका “मौसम दर्पण: का किया विमोचन

भारत मौसम विज्ञान विभाग के 150वे वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही इस कार्यक्रम में मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के महानिदेशक, रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव, एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव सुमित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों ने मौसम विज्ञान विभाग की पत्रिका मौसम दर्पण का विमोचन भी किया।

मौके पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में मौसम विज्ञान विभाग केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। रांची मौसम विज्ञान विभाग केंद्र ने पंचायत स्तर तक बेहतर भूमिका निभाने का काम किया है। स्थाई लोगों को इससे लाभ मिला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular