RANCHI : पिछले कई वर्षों से श्री राम जन्म स्थलीय अयोध्या में अपने पुनर्निर्माण का बाट जोह ता सनातनी धर्मावलंबी का प्रतीक्षा आगामी 22 जनवरी को साकार होने जा रहा है श्री राम जन्म स्थली में भगवान श्री राम मंदिर का भव्य और मनोरम प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है इसे लेकर पूरे देश भर के राम भक्त उत्साहित दिख रहे हैं इसी राजधानी रांची में भी राम मंदिर प्रांत प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर शहर के हृदयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक मुख्य मार्ग के समीप चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति एवं अन्य धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में 21 जनवरी एवं 22 जनवरी को दो दिवसीय उत्सव आयोजित होने जा रही है और इसीलिए कर तैयारी भी शुरू की जा चुकी है.
चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और शहर के धार्मिक और सामाजिक कार्यों के अग्रणी ने लगभग कई वर्षों के सपना को साकार होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित होगी इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के प्रारूप का अवलोकन, श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से संबंधित जीवनी का दर्शन साथ ही राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में होने वाले सारे कार्यक्रमों के तर्ज पर राजधानी रांची में भी कार्यक्रम किया जाएगा. वहीं यदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की बात की जाए तो बाबा महाकाल एवं भगवान राम से जुड़े सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सामंजस्य आयोजन के दौरान देखने को मिलेगा पूरे दिन और शाम में दो दिनों तक सांस्कृतिक एवं धार्मिक भजनों का आयोजन का प्रवाह होगा.
कार्यक्रम के दौरान भोग वितरण की भी अपनी अलग खासियत होगी भोग बनने वाले अनाज जाति का बंधन से परे हर तबके के लोगों के बीच से आग्रह पूर्ण रूप से संग्रहित की जाएगी.
श्री राम जन्मभूमि से जुड़े रांची और आसपास के क्षेत्र के कार सेवकों को इस उपलक्ष में सम्मानित भी किया जाएगा चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से शहर वासियों से विनम्रता पूर्वक आग्रह है कि इस कार्यक्रम में अपनी बहुमूल्य योगदान देकर इस प्रकार के धार्मिक कार्य के प्रति संस्था को बढ़ावा दे ताकि प्रोत्साहित होकर और भी धार्मिक और सामाजिक कार्यों को करने के लिए प्रेरित हो सके.
