Sunday, February 22, 2026
Homeक्राइमअतुल सुभाष आत्महत्या मामला: पत्नी निकिता सिंघानिया, सास और साले गिरफ्तार

अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: पत्नी निकिता सिंघानिया, सास और साले गिरफ्तार

बेंगलुरु के 34 वर्षीय तकनीकी विशेषज्ञ अतुल सुभाष की आत्महत्या के बाद उनके परिवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा और साले अनुराग को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आत्महत्या से कुछ दिन पहले अतुल ने निकिता और उनके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली का आरोप लगाया था और इस बारे में उसने 24 पन्नों का सुसाइड नोट और वीडियो छोड़ा था।निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से और उनकी मां निशा व भाई अनुराग को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular