Sunday, February 22, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची में अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने...

रांची में अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया सड़क जाम

रांची: रांची के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटनास्थल पर भारी संख्या में जुटे लोगों ने कटहल मोड चौक को घंटों तक जाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला को प्रसव पीड़ा के कारण कल शाम रिंची अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है।

परिजनों का कहना है कि महिला की मौत के बाद उन्हें कई घंटे तक इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। इस मामले के बाद स्थानीय लोग अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए।

डीएसपी की प्रतिक्रिया:

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। डीएसपी अरविंद कुमार ने कहा, “हमें अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन के माध्यम से बच्चे का जन्म हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद महिला की स्थिति नाजुक हो गई और बाद में उनकी मृत्यु हो गई।” उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को और ग्रामीणों को शांत किया गया और उनसे स्थिति को समझने की अपील की गई। डीएसपी ने यह भी कहा कि परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की जाएगी।

यह घटना रांची में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सवाल उठाने का कारण बन गई है, और लोगों की बढ़ती नाराजगी से प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular