गिरिडीह, 12 दिसंबर: गिरिडीह के टुंडी रोड स्थित स्वाति फैक्टरी में कन्वेयर बेल्ट में फंसकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान रंजन राम के रूप में हुई है, जो चिरैया घाट के निवासी थे और फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत थे। घटना के बाद फैक्टरी प्रशासन ने शव को सदर अस्पताल भेजा, लेकिन शव को छोड़कर वहां से फरार हो गए।मृतक के पड़ोसी अनिल राम ने बताया कि उन्हें सुबह रंजन की मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे। वहां शव के बारे में जानकारी लेने पर उन्हें पता चला कि फैक्टरी प्रशासन ने शव को बोलेरो गाड़ी में लाकर छोड़ दिया था और फिर फरार हो गए।इस घटना के बाद असंगठित मजदूर मोर्चा के सचिव कन्हाई पांडेय, जेएमएम नेता अजीत सिंह पप्पू और माले नेता राजेश सिन्हा ने फैक्ट्रियों में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गिरिडीह जिले की अधिकांश फैक्ट्रियों में मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए गए हैं। प्रशासन भी इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने मांग की कि फैक्ट्री संचालकों को सरकारी मुआवजा तत्काल मजदूर के परिजनों को दिया जाए और साथ ही सभी फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की कड़ी जांच हो।
यह घटना मजदूरों की सुरक्षा की गंभीर स्थिति को उजागर करती है, और अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है।
