Tuesday, April 7, 2026
Homeखबर स्तम्भराज्य का होगा सम्पूर्ण विकाश : सोनू

राज्य का होगा सम्पूर्ण विकाश : सोनू

गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक बने सुदिव्य कुमार को पहली बार झारखंड कैबिनेट में जगह मिली है। सुदिव्य ने झामुमो में एक कार्यकर्ता के रुप में राजनीतिक सफर की शुरुआत की। वे झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष भी बने। इसके बाद विधायक और मंत्री तक का सफर तय किया। सुदिव्य के मंत्री बनने के बाद उनका राजनीतिक कद अब बड़ा हो गया है। हालांकि उनकी पहचान झारखंड विधानसभा में मुखर विधायक के तौर पर बनी है। सुदिव्य ने झामुमो में 1989 से सक्रिय कार्यकर्ता के रुप में राजनीति की शुरुआत की।

37 सालों से अधिक के सफरनामे में वह झामुमो नगर कमेटी के संस्थापक रहे। इसके बाद उनका ग्राफ लगातार बढ़ता गया। वर्तमान में मंत्री, सदर विधायक के साथ झामुमो के केन्द्रीय महासचिव के पद पर है। बताया जाता है कि वह गुरुजी शिबु सोरेन और हेमंत सोरेन के विश्वासपात्र लोगों में शुमार हैं।मंत्री बनने के बाद सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि पहले गिरिडीह के विकास के लिए काम करते थे। अब पूरे राज्य की बेहतरी के लिए काम करेंगे। पूरे झारखंड में काम करने का मौका मिला है। जनता की उम्मीदों पर यह सरकार काम करेगी। यहीं सोच और सपना है। कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular