रांची : गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से 25 नवम्बर को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में भव्य दीवान सजाया जाएगा। इसमें विश्व प्रसिद्ध रागी जत्था भाई अमरजीत सिंह तार अमनदीप सिंह लुधियाना वाले और भाई ओंकार सिंह दरबार साहिब, अमृतसर वाले शबद गायन करेंगे।
दीवान की समाप्ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा, जिसमें दस हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे से इसी गुरुद्वारा मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को पुष्प सवारी पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा।
