Wednesday, March 11, 2026
Homeखबर स्तम्भप्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

प्रियंका और चव्हाण ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली : केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ग्रहण की। शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी को राहुल गांधी ने गले लगाया। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते प्रियंका गांधी और नांदेड़ से चुनकर आए रवींद्र चव्हाण ने शपथ ली।

प्रियंका ने हिंदी और रविंद्र ने मराठी में शपथ ली। दोनों के शपथ लेने के बाद प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने संभल और अडाणी के मुद्दे पर हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को अपराह्न 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular