Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भ17 नवंबर को रांची के मुडमा में मंदिर के प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त...

17 नवंबर को रांची के मुडमा में मंदिर के प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के मामलें का उद्वेदन, दो गिरफ्तार

विगत दिनों 17 नवंबर को रांची के मुडमा में मंदिर में प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने कि मामला का उद्वेदन रांची पुलिस के द्वारा कर लिया गया है। इस मामले में दो की गिरफ्तारी हुई है। रांची ग्रामीण एसपी ने एक प्रेस वार्ता के माध्यम से मामले का उद्वेदन की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि मूडमा के स्थानीय क्षेत्र में होने वाले ऐतिहासिक मेले में दुकान नहीं लगाए जाने के कारण इस प्रकार की घटना को अपराधियों के द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस के द्वारा इस घटना के जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया और पूरे मामले का उद्वेदन कर लिया गया। मुख्य रूप से घटना की शुरुआत करने वाला मुख्य आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था। जिसकी मृत्यु घटना के बाद मिर्गी पड़ने के कारण हो चुकी है और उसका दाह संस्कार घरवालों के द्वारा कर दिया गया। पुलिस के द्वारा मामले की कार्रवाई करते हुए मृतक अभियुक्त के दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। और दोनों को जेल भी भेज दिया गया।

इस प्रकार की घटना के बाद स्थानीय क्षेत्र में इस घटना को लेकर काफी आंतरिक आक्रोश दिखाई दे रहा था और लगातार प्रदर्शन का दौर भी जारी था।

RELATED ARTICLES

Most Popular