Wednesday, February 5, 2025
Homeखबर स्तम्भरांची: बीके हरिप्रसाद का भाजपा पर हमला, आरक्षण खत्म करने की साजिश...

रांची: बीके हरिप्रसाद का भाजपा पर हमला, आरक्षण खत्म करने की साजिश का लगाया आरोप

रांची: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि ये दल आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण पर दिए गए बयान को भाजपा गलत तरीके से प्रस्तुत करती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री और भाजपा पर झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड की सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा से नहीं लगती, तो फिर यहां बांग्लादेशी घुसपैठ कैसे हो रही है? हरिप्रसाद ने कहा कि इस तरह की बातें भारतीय सुरक्षा बलों का अपमान हैं।

बीके हरिप्रसाद ने भाजपा पर पब्लिक सेक्टर के 23 कल-कारखानों के बंद होने पर चुप्पी साधने का भी आरोप लगाया। हरिप्रसाद ने कांग्रेस सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान गरीबों को 7 किलो चावल मिलता था, जिसे भाजपा सरकार ने घटाकर पहले 5 किलो कर दिया और बाद में देना ही बंद कर दिया। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने के बाद एक बार फिर से 10 किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह जनता के बीच रेवड़ी बांटने का काम करती है और अन्य पार्टियों पर इसका आरोप लगाती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular