रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि सरकार के पांच साल के कार्यकाल में राज्य ने काफी नुकसान झेला है। राज्य में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला सुरक्षा, बदहाल कानून व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की कमी चिंता का विषय है। जनता की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार ने अपनी नीतियों से राज्य को बर्बादी की ओर धकेल दिया है। राज्य के भविष्य के लिए यह चुनाव निर्णायक है। जनता बदलाव के लिए संकल्पित है और अपना आशीर्वाद एनडीए को देने के लिए तैयार है।
राज्य के भविष्य के लिए यह चुनाव निर्णायक, जनता बदलाव के लिए संकल्पित : सुदेश महतो
RELATED ARTICLES