रांची : श्री कृष्ण गोपाष्टमी महोत्सव के दिन नौ नवंबर को रांची गोशाला परिसर हरमू रोड में 120वां महोत्सव मनाया जाएगा। रांची गोशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने मंगलवार को बताया कि सुबह 7.30 बजे श्री गणेश पूजन और हवन के साथ महोत्सव की शुरुआत होगी।
गो पूजन और गो दर्शन गोशाला प्रांगण में दिन भर जारी रहेगा। इस उपलक्ष्य में सुबह 8 बजे से गोशाला में तुलादान की शुरुआत हो जाएगी। मंत्री प्रदीप राज़गढ़िया ने बताया कि गोपाष्टमी पर तुलादान का विशेष महत्व है। गोशाला ट्रस्टी शत्रुघ्न लाल गुप्ता, ओमप्रकाश छापड़िया, रतन जालान, प्रकाश चंद्र सेठी, हरिकिशन बजाज, किशन लाल चौधरी एवं अन्य सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
