Sunday, April 5, 2026
Homeखबर स्तम्भशिवराज सिंह ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोला

शिवराज सिंह ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोला

 रांची : केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार रामकुमार पाहन के समर्थन में सभा को संबोधित किया| इस दौरान शिवराज सिंह ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, गठबंधन सरकार ने वन संपदा, जल संपदा और खनिज संपदा से भरपूर सुंदर राज्य को तबाह और बर्बाद कर दिया है| पूरे प्रदेश को लूट लिया है| यहां नेताओं और मंत्रियों के घरों से पैसों के पहाड़ बरामद हो रहे हैं और झारखंड की जनता त्राही-त्राही कर रही है|

जेएमएम ने झारखंड को विनाश की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है और यही वजह है कि, अब झारखंड की जनता ने जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है| झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ही सुशासन स्थापित करेगी|

RELATED ARTICLES

Most Popular