Thursday, October 8, 2026
Homeखबर स्तम्भमेडिक्योर हॉस्पिटल ने गोरखा राइफल्स के सेकेंड बटालियन नामकुम में स्पेशल मेडिकल...

मेडिक्योर हॉस्पिटल ने गोरखा राइफल्स के सेकेंड बटालियन नामकुम में स्पेशल मेडिकल कैंप का आयोजन किया

रांची : बूटी स्थित मेडिक्योर हॉस्पिटल द्वारा गोरखा राइफल्स के सेकेंड बटालियन नामकुम कैंप में सैन्य अधिकारी एवं जवानों के परिजनों के लिए निःशुल्क स्पेशल मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर में दंत संबंधित समस्याओं के लिए डॉ नित्या तिवारी और डॉ पार्थ परितोष ने परामर्श दिया स्त्री रोग से सम्बन्धित समस्याओं का परामर्श डॉ अर्चना पाठक, त्वचा एवं अन्य बीमारियों का परामर्श डॉ सुमन दुबे ने दिया। शिविर में 115 महिलाओं वा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई , दवाइयों का वितरण किया गया।

कैंप को सफल बनाने में कीर्ति सैनी, दामिनी , गीता ओझा, सिस्टर मनोरमा, सिस्टर रेखा, शशि वर्मा, विश्वनाथ आदि ने अपना योगदान दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular