रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है, हम फिर से सरकार बनायेंगे| हरमू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हम इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दफतर गये थे| हम लोगों ने आयोग के समक्ष असम के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है|
हमने आरोप लगाया कि वे जिन शब्दों का प्रयोग अपनी बातों में कर रहे हैं, राज्य सरकार की आलोचना करते करते व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं, धर्म-संप्रदाय के आधार पर लोगों को बांट रहे हैं, यह अत्यंत चिंताजनक है| सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने हम लोगों से कहा है कि वे इसका संज्ञान लेंगे. इसकी जांच होगी और कार्रवाई भी होगी| सुप्रियो ने कहा कि केवल कार्रवाई से काम नहीं चलेगा, तत्काल प्रभाव से हेमंता बिस्वा सरमा के झारखंड में प्रवास व भ्रमण पर रोक लगनी चाहिए|| यह झारखंड की समग्र परंपरा के खिलाफ है|
