रांची : केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज झारखंड में तीन चुनावी सभाएं होंगी| अमित शाह घाटशिला, सिमरिया व बरकट्ठा में चुनावी सभा कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे| झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची में सुबह साढ़े नौ बजे भाजपा का घोषणा पत्र जारी करेंगे| भाजपा ने अपने घोषणा पत्र का नाम संकल्प पत्र दिया है| इसमें भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती को ध्यान में रख कर 150 संकल्प रखे गये हैं|
संकल्प पत्र में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में लागू की गयी वैसी कई योजनाओं को फिर से लागू करने की घोषणा हो सकती है, जिसे हेमंत सरकार ने बंद कर दिया है.
