Saturday, March 14, 2026
Homeखबर स्तम्भतीन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 80 मैदान में

तीन प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस, 80 मैदान में

धनबाद :  विधानसभा चुनाव 2024 के लिए नाम वापस लेने की अंतिम तिथि यानी आज 1 नवंबर को तीन प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। जिसके बाद अब धनबाद के छह विधानसभा सीट पर कुल 80 केंडिडेट रह गए हैं। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि व समय के बाद शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने मीडिया को बताया कि टुंडी विधानसभा से दिनेश कुमार महतो एवं हिरामन नायक तथा झरिया विधानसभा से मोहम्मद सद्दाम हुसैन ने अपना नाम वापस लिया है।

उन्होंने बताया कि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद सिंदरी विधानसभा से 9, निरसा से 9, धनबाद विधानसभा से 18, झरिया विधानसभा से 11, टुंडी विधानसभा से 20 एवं बाघमारा विधानसभा से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। मतदान के दिन धनबाद एवं टुंडी विधानसभा में 2-2 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। जबकि सिंदरी, निरसा, झरिया एवं 43 बाघमारा में एक-एक बैलट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर जिला प्रशासन ने सारी तैयारियां तथा चुनाव में उपयोग करने के लिए पर्याप्त वाहन की व्यवस्था कर ली है। पर्व त्यौहार को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा वैसे-वैसे सभी टीम ज्यादा सतर्क रहकर अपना कार्य करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular