रांची : राजधानी रांची के भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. प्रेस वार्ता के माध्यम से सांसद ने कहा की झारखंड की जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पूरी तरह घबरा गई है.
सांसद आदित्य साहू ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान उन्होंने झारखंड को कई सौगातें दी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की धरती उलीहातू जाकर उन्हें नमन किया.
पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए आदित्य साहू ने कहा कि अब तक सिर्फ आदिवासियों एवं दलितों के उत्थान की बातें की जाती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाकई में इस समाज के उत्थान के लिए काम किया है झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ और धर्मांतरण को खुली छूट दे दी गई है घुसपैठ के कारण झारखंड का डेमोग्राफी बदल रहा है.
वहीं धर्मांतरण करके मूल आदिवासियों का हक छीना जा रहा है जल जंगल जमीन की लूट करने वाले लोग प्रधानमंत्री के दौरे से घबराहट में है उन्हें डर लग रहा है कि जिस तरह से झारखंड वीडियो में उनका स्वागत किया यह एक बड़ा चिंता का विषय है राज्य के आंदोलन को लूटने वाले लोग अब प्रधानमंत्री के दौरे पर सवाल खड़ा कर रहे हैं राज्य में खनिज संप्रदायों को लूटने के लिए दलाल और विचोलियां का बोलबाला देखा जा रहा है.
