रांची : विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी मुनचुन राय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नामांकन वापसी के बाद मुनचुन राय एवं भैरव सिंह ने रांची जिला स्कूल में प्रेस वार्ता कर बताया कि रांची विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह एवं भाजपा झारखंड प्रभारी शिवराज सिंह चौहान के अनुरोध करने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है। भैरव सिंह ने बताया कि रांची विधानसभा से ना तो बाटेंगे न कटेंगे रांची विधानसभा में इस बार अत्यधिक मार्जिन से जीत हासिल करेंगे।
