Tuesday, March 10, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची पुलिस ने मतदाताओं को किया जागरूक

रांची पुलिस ने मतदाताओं को किया जागरूक

रांची :  विधानसभा चुनाव को लेकर रांची पुलिस ने बुधवार को फ्लैग मार्च निकाला. सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में सहजानंद चौक से कडरू तक मतदाताओं में विश्वास जगाने और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर निकाला गया. सिटी एसपी के अलावा यूपी पुलिस के इंस्पेक्टर और अरगोड़ा थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे. गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा. पहला चरण 13 नवंबर को और दूसरा चरण 20 नवंबर को होगा. पहले चरण में 13 जिलों की 30 सीटों पर मतदान होगा. जबकि दूसरे चरण में 16 जिलों की 36 सीटों पर वोट डाले जायेंगे. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आयेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular