- हमारा संगठन संकल्प-पत्र पर खरा उतरेगी : देवेंद्रनाथ महतो
रांची : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा अपने चुनावी रेस में है। जनसंपर्क में लगातार बने हुए हैं। केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो के द्वारा कुल 76 विधानसभा प्रत्याशी को फील्ड में उतार दिया है। चुनावी जीत को लेकर अपने रणनीति पर लगातार काम कर रही है। मंगलवार को संगठन ने अपने चुनावी संकल्प पत्र जारी किया गया। कुल 75 सूत्री संकल्प पत्र व संदेश जारी किया गया।

प्रेस क्लब में वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो, प्रवक्ता विजय कुमार सिंह, सलाहकार अमित गिरी, महासचिव मार्शल महतो, सूरज महतो,सुमित खतियानी आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता द्वारा खतियान आधारित स्थानीय, नियोजन व विस्थापन निति आदि विस्तृत विवरण से संकल्प बिंदुओं को रखा गया। प्रेस वार्ता में वरीय उपाध्यक्ष ने कहा हमलोग अपने नीति सिद्धांत से नहीं बदल सकते। हमारा संगठन जारी संकल्पों के साथ कैची छाप पर मतदान हेतु चुनावी मैदान में उतर चुका हैं। जारी सभी मेनिफेस्टो पर हम खरा उतरेंगे।
