Saturday, April 4, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची  

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची  

रांची : विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार काे 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल जैसे टॉप लीडर शामिल हैं।

झारखंड के प्रभारी और जम्मू कश्मीर के विधायक गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री रामेश्वर उरांव, छत्तीसगढ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद जैसे प्रमुख नाम भी इस लिस्ट में हैं। तारिक अनवर, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, किशन लाल शर्मा, सुबोधकांत सहाय, इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदीप कुमार बलमुचू, राजेश ठाकुर, सुखदेव भगत, कालीचरण मुंडा, फुरकान अंसारी, चंद्रशेखर दुबे, बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, पवन खेडा, सुप्रिया श्रीनेत, अलका लांबा, योगेन्द्र साव, प्रदीप यादव, मणिशंकर, राजेश सिन्हा सन्नी, दयामनी बारला को भी इस लिस्ट में स्थान दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular