Thursday, May 14, 2026
Homeखबर स्तम्भबीजेपी सांसद साक्षी जी महाराज गिरिडीह पहुंचे

बीजेपी सांसद साक्षी जी महाराज गिरिडीह पहुंचे

गिरिडीह : यूपी के उन्‍नाव से बीजेपी सांसद साक्षी जी महाराज रविवार को गिरिडीह पहुंचे। इस मौके पर स्वर्ण चित्र मंदिर भाजपा के प्रधान चुनावी कार्यालय में इनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर साक्षी जी महाराज ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में इन्होंने झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने का अपील किया। कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो आप सभी की एनर्जी है। यह पार्टी गरीब युवा महिला आदिवासी किसान के हित में काम करने वाली है। हमारी पार्टी परिवारवाद नहीं जानती। इन्होंने JMM ओर कॉन्ग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि इस सरकार को उखाड़ के फेंकना है और उत्तर प्रदेश के तर्ज पर यहां भी कमल खिलाकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाना है।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ,संजय सिंह ,हबलू गुप्ता, राजेश शर्मा, विशाल गुप्ता ,रंजीत राय ,मिथुन चंद्रवंशी, रंजन सिन्हा, अनूप सिन्हा ,दीपक यादव , दीपक शर्मा समेत कई पार्टी के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular