Sunday, March 15, 2026
Homeखबर स्तम्भसीता सोरेन का अपमान बहन, बेटी और नारी शक्ति का अपमान ...

सीता सोरेन का अपमान बहन, बेटी और नारी शक्ति का अपमान : शिवराज सिंह चौहान

रांची : बीजेपी के झारखंड चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस विधायक और जामताड़ा विधानसभा सीट से प्रत्याशी डॉक्टर इरफान अंसारी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्रकारों से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा नेता सीता सोरेन के खिलाफ डॉक्टर इरफान अंसारी ने बेहद ही  अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है।

सीता सोरेन स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी, शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी हैं। वह एक सम्मानित नेता है। उनका अपमान झारखंड की बहन बेटी और नारी शक्ति का अपमान है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि डॉ इरफान अंसारी द्वारा दिए गए इस आपत्तिजनक बयान पर कार्यवाई करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तत्काल उन्हें अपने कैबिनेट से बाहर कर देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular