Sunday, July 6, 2025
Homeखबर स्तम्भसुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा

सुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ईडी की कार्रवाइयों को लेकर एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रिया भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरा झारखंड अपने जनप्रतिनिधियों को चुनने के लिए आतुर है।लेकिन लोकतंत्र के महापर्व को एक दूसरी साजिश से कमजोर करने की कोशिश बीजेपी कर रही है।बीजेपी के बड़े नेताओं से जब कोई बदलाव नहीं दिखा। तो बीजेपी ने एक बार फिर ईडी को आगे कर दिया है।उन्होंने कहा कि झारखंड में राजनीतिक घुसपैठ हो रहा है।कल मेगा नामांकन था।हमारे सरकार के एक मंत्री जिन्होंने अपने क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम किया।

 उनके परिवार को डिस्टर्ब किया जा रहा है।एक बार फिर ईडी  को सामने किया गया है।यह सारी खबरें प्लांट की जा रही है।उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव हार चुकी है।वहीं हिमंता के लात मार के निकाल देने वाले बयान पर हमला कारते हुए चुनाव आयोग पर भी निशान साधा है।उन्होंने कहा कि ईडी के विश्वसनीयता पर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने कई बार सवाल खड़ा किया है। हम पर जितना हमला होगा। हम उतना मजबूत होंगे। वहीं तंज कसते हुए कहा कि आसाम के मुख्यमंत्री नुक्कड़ नुक्कड़ घुम रहे हैं। इससे जेएमएम को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।चुनाव आयोग को केंद्रीय एजेंसियों की जांच पर रोक लगाना चाहिए।बीजेपी संथाल को अलग करने में लगी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular