Sunday, February 15, 2026
Homeखबर स्तम्भमनिका: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौत

मनिका: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौत

मनिका (लातेहार) : मनिका थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय मार्ग 39 रांची- डालटेनगंज मुख्य मार्ग पर देवबार मोड़ के समीप आज सड़क दुर्घटना मे एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना का सूचना मिलते ही समाजसेवी अख्तर अंसारी मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लाया। जहां पर मनिका स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर दिव्य क्षितिज कुजूर ने घायल व्यक्ति को जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शिक्षक मोहम्मद सरफराज सतबरवा पलामू के रहने वाले थे।

शिक्षक लातेहार के नवागढ़ प्लस टू हाई स्कूल में पद स्थापित थे। गुरुवार को सतबरवा से लातेहार आने के कर्म में सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। इधर घटना का सूचना पाकर मनिका थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह मनिका थाना एएसआई मिश्रा मांझी समेत पुलिस पुलिस बल के जवान स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचे जहां पर मृत व्यक्ति का शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। घटना कैसे घटी पुलिस हर पहलू में मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular