रांची : राजधानी रांची के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई एवं वार्ता के माध्यम से झारखंड में प्रधानमंत्री के दौरे पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है.
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी में हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए कहा कि खूंटी में आयोजित कार्यक्रम के मंच का भगवाकरण किया गया है।प्रधानमंत्री यह समझ नहीं पाए कि लोगों ने उनका स्वागत बतौर प्रधानमंत्री किया था ना कि भाजपा के नेता के हैसियत से।
भगवान बिरसा की जन्मस्थली पर प्रधानमंत्री गए थे। लेकिन मंच का भगवाकरण यह बता रहा था कि वह भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने नहीं बल्कि पांच राज्यों के चुनावी स्टंट पर यहां आए थे।
कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बाबूलाल मरांडी उस मंच पर किस हैसियत से थे। विधानसभा में अब भी आधिकारिक रूप से बाबूलाल मरांडी भाजपा के विधायक नहीं है बाबजूद इसके उनको मंच पर बतौर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगह दिया गया। अगर बाबूलाल मरांडी को उस मंच पर जगह दी गई तो और भी 81 विधायक थे उनको भी स्थान मिलना चाहिए था।
