Wednesday, February 11, 2026
Homeखबर स्तम्भपत्नी के लिए मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

पत्नी के लिए मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

डुमरिया : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडी अपनी पत्नी मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए मैदान में उतर चुके हैं| अर्जुन मुंडी की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है| केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा डुमरिया पहुंचे| उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं संग बैठक कर मीरा मुंडा को जीत दिलाने के लिए रणनीति बनायी| अर्जुन मुंडा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र से विकास के लिए मिले फंड में हिस्सेदारी करने पर राज्य सरकार का ध्यान है, राज्य में घूसखोरी चरम पर है| मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकार नहीं दिया जा रहा है| आदिवासी को प्रलोभन नहीं अधिकार चाहिए| राज्य में वसूली का कार्य जोरशोर से चल रहा है|

अबुआ आवास योजना में भी कमीशन देना पड़ रहा है| उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वसूली और घूसखोरी को राज्य से समाप्त करने के लिए भाजपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ लग जायें| भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है| भाजपा ही राज्य में व्यवस्था को सुधारने की क्षमता रखती है| इससे पहले डुमरिया पहुंचने पर पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया| मौके पर पोटका प्रभारी अमित सिंह, प्रवासी विशेश्वर टुडू, विस्तारक विभुति नारायण, सांसद प्रतिनिधि बसंत मदिना, मंडल अध्यक्ष किशोर गिरी, दिलीप पंडा, रमाकांत पानी, बेहुला नायक, सुशील बारिक, टुकाई मरांडी, संजीत महापात्र, सुनील कुमार साव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे|

RELATED ARTICLES

Most Popular