Friday, April 24, 2026
Homeखबर स्तम्भधरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनायी गयी

गिरीडीह : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस गर्ल्स गिरिडीह में मनाया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने भगवान बिरसा की तस्वीर के सामने जन्मोत्सव पर दीया जलाकर और पुष्प अर्पित कर भगवान को नमन किया। उसके बाद विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्राओं ने भी भगवान बिरसा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा व्यक्त की।

उल्लेखनीय है इस धरती को स्वर्ग बनाने के लिए माटी की सेवा के लिए और मातृ भूमि को अंग्रेजों और जमींदारों के अत्याचार से मुक्त करने के लिए भगवान बिरसा ने जो मुहिम छेड़ी थी ,आज उसका प्रतिफल है एक सुंदर स्वस्थ और हरा-भरा झारखंड के कल्पना साकार हुई है ।

हम और आप भगवान बिरसा के किए गए कामों जो की व्यक्ति और समाज के हित में था देश के लिए आवश्यक था हम उनके रास्ते को अपने और झारखंड को स्वस्थ स शिक्षित और समृद्ध बनाने में अपनी भूमिका निभाई.

जयंती समारोह पर मुख्य रूप से विद्यालय की वरीय शिक्षिका श्रीमती पपिया सरकार पुलेज मरांडी समीर सोरेन राकेश कुमार इंद्रदेव साव मिथलेश कुमार वर्मा बम शंकर मंडल नरेश मुर्मू अमरेश कुमार सहित विद्यालय की कई छात्राएं उपस्थित थे

RELATED ARTICLES

Most Popular