रांची : ड्रीम गर्ल हेमामालिनी और उनकी बेटी ईशा देओल गुरुवार को रांची पहुंची| रांची पहुंचने पर उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. दोंनों ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया| हेमा मालिनी और ईशा देओल राजधानी रांची के मेन रोड में एक शो-रूम का उद्घाटन कने पहुंचे| इस दौरान उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी|
शो रूम के बाहर काफी संख्या लोगों की भीड़ लग गई| जिससे यातायात व्यवस्था भी कुछ घंटों तक प्रभावित रही| इससे पहले हेमा मालिनी रांची से होते हुए सिल्ली में आयोजित गूंज महोत्सव में शिरकत कर चुकी हैं| यह दूसरा मौका है जब हेमामालिनी रांची पहुंची|
