चतरा : गिद्धौऱ प्रखंड के सिन्दूवारी फुटबॉल मैदान में चल रहे मंझगावां प्रीमियर लीग सीजन 2 के फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया।मुकाबले की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ किया गया। यह मुकाबला अरविंद कुमार और राजेश कुमार की टीम के बीच खेला गया जिसमें अरविंद कुमार की टिम ने टौस जीत कर पहले बौलिंग करने का फैसला किया।
राजेश कुमार की टिम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 112 रन का स्कोर बनाया।वहीं दूसरी पारी के बल्लेबाजी करते हुए अरविंद कुमार की पूरी टीम मात्र 69 रन पर ही सभी विकेट खो दिया।इस मुकाबले में 34 रन और 4 विकेट लेकर मेन औफ द मैच विश्वनाथ भुईयां बने । इस प्रकार राजेश कुमार की टीम ने जीत की ट्राफी के साथ 6000 का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया।
और अरविंद कुमार की टिम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और 3000 का द्वितीय पुरस्कार अपने नाम किया।मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि समाजसेवी बसंत सिंह, पंचायत की मुखिया सरिता देवी, सहित अन्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। जिसमें मेन औफ द सिरीज़ और सबसे अधिक रन बनाने का खिताब राजेश कुमार को दिया गया।मौके पर प्रमुख,उपप्रमुख, सहित कई अन्य उपस्थित थे।
