Thursday, April 2, 2026
Homeखबर स्तम्भदहेज को लेकर विवाहिता की हत्या

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या

चतरा : जिले के गिधौर थाना क्षेत्र के इंदिरा गांव में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि विवाहिता काजल कुमारी को उसके पति कामाख्या यादव सहित अन्य ससुराल वालों ने महज एक बुलेट और सोने की चैन को लेकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुवे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है।

वहीं पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुवे मृतका के श्वसुर को गिरफ्तार कर लिया है। शेष घर के सभी सदस्य घर से फरार है। मृतका के पिता विजय यादव ने बताया कि हम लोग कान्हाचट्टी प्रखंड गड़ियां के निवासी हैं। हमने अपनी एकलौती बेटी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से 6 माह पूर्व बड़े ही धूमधाम से गिधौर प्रखंड के इंदिरा गांव निवासी हीरा यादव के पुत्र कामाख्या यादव से किया था। परन्तु शादी के दो तीन माह बाद से ही बुलेट और सोने की चैन की मांग को लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।

इस मामले में ससुराल वालों के साथ पंचायत कर कई बार उसे समझाया गया। परन्तु मंगलवार की देर शाम को काजल की हत्या कर उसके ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस घटना के बाद प्रार्थमिक दर्ज करते हुए आरोपी ससुर हीरा यादव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति सहित अन्य फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular