Thursday, April 2, 2026
Homeखबर स्तम्भहत्या और मारपीट मामले में आठ अपराधी गिरफ्तार

हत्या और मारपीट मामले में आठ अपराधी गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में विजयादशमी की रात विसर्जन के दौरान उत्पात मचाने वाले आठ अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपितों पर बाइक पर सवार होकर शहर में घूम घूम कर मारपीट करने और चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने का आरोप है।

आरोपितों में मनमीत सिंह गुजराल उर्फ अनमोल, यश सोनकर उर्फ चीकू, अभय कुमार यादव उर्फ टुनटुन यादव, आरुष लाल, प्रतीक कुंभार, अमृत सिंह, अनमोल लाल और जोयदीप नायक का नाम शामिल है। सभी आरोपित बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इनके पास से आरोपी के पास से तीन एप्पल सहित सात मोबाईल फोन, हत्या के लिए प्रयुक्त चाकू, दो बाइक, एक स्कुटी बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular