Thursday, April 2, 2026
Homeखबर स्तम्भकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 18 को चुनाव समिति के सदस्यों के साथ करेंगे बैठक

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष 18 को चुनाव समिति के सदस्यों के साथ करेंगे बैठक

रांची : प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के चेयरमैन और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने 18 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से कांग्रेस भवन में रांची में चुनाव समिति के सदस्यों के साथ एक आवश्यक बैठक करेंगे।

इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में 31 सदस्य और एक्स ऑफिशियो मेंबर भाग लेंगे। बैठक में कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव सहित मनोनीत प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सभी सदस्यगण शामिल रहेंगे। बैठक में आसन्न झारखंड विधानसभा चुनाव में शामिल होने वाले कांग्रेस आवेदक उम्मीदवारों पर विचार-विमर्श कर आलाकमान को समर्पित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular