Thursday, April 2, 2026
Homeखबर स्तम्भतेज धारदार हथियार से युवक की हत्या, 4 घंटे बाद उठा शव

तेज धारदार हथियार से युवक की हत्या, 4 घंटे बाद उठा शव

पलामू : जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खामडीह के पूर्णाडीह में एक युवक की सोए अवस्था में तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों को मौके पर आने औऱ खोजी कुत्ता से जांच करने की मांग को लेकर 4 घंटे तक डेड बॉडी को उठने नहीं दिया।

हालांकि बाद में थाना प्रभारी अंचित कुमार के समझाने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ और पुलिस डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में भेजा। युवक की पहचान इसी टोल के निवासी 24 वर्षीय सकेंद्र साव पिता सरेश साव के रूप में हुई है।

घटना के पीछे जमीन विवाद और पैसों के लेनदेन की चर्चा है। पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है और जल्द खुलासा होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह सकेंद्र साव सोमवार रात पुराने घर से भोजन करके सोने के लिए नवनिर्मित पक्के मकान में चला गया था मंगलवार की सुबह उसकी डेड बॉडी मकान के बरामदे में खून से लथपथ पाई गई। उसके सिर पर तीन जगह गड़ासा से वार करने के निशान पाए गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular