Tuesday, January 27, 2026
Homeखबर स्तम्भरांची से गोरखपुर के लिए मिली नई ट्रेन

रांची से गोरखपुर के लिए मिली नई ट्रेन

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पहल पर रांची रेल मंडल को एक और ट्रेन मिली है। रांची से गोरखपुर के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन मिली है। इसकी शुरुआत 15 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। यह साप्ताहिक ट्रेन गोरखपुर के लिए रांची से शुक्रवार को खुलेगी और गोरखपुर से रांची के लिए शनिवार को चलेगी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है।इस नई ट्रेन का शुभारंभ संजय सेठ के द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को रवाना किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular