Thursday, March 5, 2026
Homeखबर स्तम्भझारखंड प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का तबादला

रांची : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 19 पदाधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने सोमवारको अधिसूचना जारी कर दी है।

प्रतीक्षारत रवि शंकर विद्यार्थी को संयुक्त सचिव कृषि एवं पशुपालन विभाग में पदस्थापित किया गया है। मंजू रानी को संयुक्त सचिव भू राजस्व विभाग भेजा गया है। पवन कुमार को संयुक्त सचिव महिला बाल विकास विभाग में पदस्थापित किया गया है। रतन कुमार को निदेशक लेखा प्रशासन पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है।

हीरा कुमार को अपर समाहर्ता देवघर बनाया गया है। मनोज कुमार को क्षेत्रीय उपनिदेशक जियाडा बनाया गया है। मतियस विजय टोप्पो को निदेशक लेखा प्रशासन हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular